कटिहार. मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष संतोष कमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया. बैठक के दौरान मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन करेंगे. ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. ताजिया जुलूस व अखाड़ा रूट चार्ट के आधार पर तथा समय पर ही निकालेंगे. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बैठक में मौजूद लोगों ने भी आपसी सहयोग व सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने का भरोसा दिलाया तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आग्रह किया.
ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस की रहेगी अनिवार्यता, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष संतोष कमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
