अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने निकाला मशाल जुलूस, आज करेंगे हड़ताल

अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने निकाला मशाल जुलूस, आज करेंगे हड़ताल

कटिहार बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) जिला इकाई की ओर से राज्य इकाई के आह्वान पर बुधवार की शाम को विभिन्न मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की पूर्व संध्या पर निकाली गयी मशाल जुलूस में समाहरणालय संवर्ग के लगभग 110 से 120 की संख्या में लिपिक शामिल हुए. यह मशाल जुलूस अंबेडकर चौक मिरचाईबाड़ी से समाहरणालय होते हुए कारगिल चौक मिर्चाईबारी कटिहार तक गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >