डीएस कॉलेज में छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित कटिहार. पूर्णिया विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश पर दर्शन साह कॉलेज में छठे सेमेस्टर के सीबीसीएस कोर्स के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ओरिएंटेशन के दौरान विश्वविद्यालय के स्वीकृत दो प्रमुख कंपनियों जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र और ऑप्टिमार्क वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को इंटर्नशिप की बारीकियों, उपलब्ध विषयों और करियर में इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया. महाविद्यालय ने स्पष्ट किया कि इंटर्नशिप के दौरान छात्रों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी. प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद छात्रों को एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होगी. जिसके बाद उनकी परीक्षा आयोजित की जायेगी. इन सभी मानदंडों को सफलता पूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को ही इंटर्नशिप का प्रमाण-पत्र दिया जायेगा. छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार इंटर्नशिप चुनने की स्वतंत्रता दी गयी है. वे न केवल कंपनियों के साथ, बल्कि अपने विभागीय शिक्षकों के मार्गदर्शन में भी इंटर्नशिप कर सकते हैं. जिसके अंतर्गत उन्हें एक लघु रिसर्च रिपोर्ट तैयार करनी होगी. इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय अन्य कॉलेजों के साथ एमओयू को साइन की प्रक्रिया में है. ताकि छात्र एक-दूसरे के संस्थानों के संसाधनों और शिक्षकों का लाभ उठा सकें. इंटर्नशिप प्रक्रिया की सुचारू निगरानी के लिए प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में एक इंटर्नशिप समिति का गठन किया गया है. जिसका समन्वयक डॉ अजीत आनंद को बनाया गया है. कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं और समस्याओं पर सवाल पूछे. जिनका विशेषज्ञों और शिक्षकों द्वारा समाधान किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र
पूर्णिया विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश पर दर्शन साह कॉलेज में छठे सेमेस्टर के सीबीसीएस कोर्स के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
