केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया गोगाबिल झील का भ्रमण

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कटिहार की कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों को गोगाबिल पक्षी अभयारण्य मनिहारी का शैक्षणिक भ्रमण का कराया गया

कटिहार. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कटिहार की कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों को गोगाबिल पक्षी अभयारण्य मनिहारी का शैक्षणिक भ्रमण का कराया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति, जैव-विविधता, पर्यावरण संरक्षण व पक्षी जीवन के प्रति जागरूकता विकसित करना था. इस शैक्षणिक भ्रमण का संपूर्ण आयोजन विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान व प्रधानाध्यापक अमित कुमार के संरक्षण व सौजन्य से संपन्न हुआ. भ्रमण की समग्र प्रभारी के रूप में संगीता कुमारी एवं साजिया नाज़िश ने संपूर्ण कार्यक्रम की योजना, समन्वय व संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी कक्षा चौथी के अध्यापक हर्षित कुमार, कुमारी काजल व कुमार धीरज व पांचवीं कक्षा के शिक्षक दीक्षा गुप्ता, हरिओम कुमार व सोपन कुमार साह एवं अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी उम्मे सलमा के साथ-साथ भ्रमण में सम्मिलित सभी शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से निभाई गयी. जिससे पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, सुरक्षा व शालीनता बनी रही. विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अभिलेख प्रबंधन व का दायित्व कुमार धीरज व सोपन कुमार साह ने निभायी. विद्यार्थियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सतर्कता का दायित्व अनु रावत एवं अन्य शिक्षकों द्वारा पूर्ण सजगता एवं उत्तरदायित्व के साथ निभाया गया. भोजन व पेयजल प्रबंधन की व्यवस्था मीनू एवं आलोक कुमार ने प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सीय सहायता कपिल देव व पूनम (नर्स) ने सहयोग किया. जबकि फोटोग्राफी, चित्र संकलन व प्रतिवेदन निर्माण का कार्य हर्षित कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया. जिसमें एलिना हेम्ब्रम, तौसीफ एवं मोनालिशा का सक्रिय सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >