बेलौन विद्यालय प्रांगण में जल जमाव से छात्र परेशान

बेलौन विद्यालय प्रांगण में जल जमाव से छात्र परेशान

बलिया मधाइपुर पंचायत के मध्य विद्यालय भैलागंज व प्राथमिक विद्यालय विदयानंपुर के प्रांगण में जल जमाव से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रांगण में जल जमाव के कारण छात्र फिसल कर गिर जाते है. खेल का जगह नहीं मिल रहा है. मुखिया असरार अहमद ने बताया की मनरेगा योजना से विद्यालय प्रांगण में मिट्टी भराई के लिए कई बार प्रस्ताव लिया गया. लेकिन पंचायत रोजगार सेवक मनीष कुमार के द्वारा कुछ ना कुछ बहाना बना कर योजना प्रारंभ नहीं किये जाने के कारण यह स्थिति है. विद्यालय प्रांगण में मनरेगा योजना से मिट्टी भराई के लिए कदवा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से मिल कर इस समस्या का हल करने का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >