मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

डंडखोरा सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मस्तिष्क ज्वर के लक्षण व खतरे से बचाव की जानकारी दी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखदेख में जागरूकता कार्यक्रम हुआ. शिक्षिका ज्योति कुमारी ने कहा कि मस्तिष्क ज्वर एक गंभीर स्थिति है. दिमाग में सूजन आ जाती है. यह वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी संक्रमण के कारण होती है. तेज बुखार, तेज सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, दौरे पड़ना और बेहोशी इसके मुख्य लक्षण है. बच्चों का टीकाकरण, मच्छरों से बचाव, साफ पानी और स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है. मस्तिष्क ज्वर के दौरान अचानक तेज बुखार आ जाता है. मानसिक स्थिति में बदलाव भी होते हैं. भ्रम, असामान्य नींद, चिड़चिड़ापन या बेहोशी की स्थिति हो जाती है. दौरे पड़ना, मांसपेशियों में ऐंठन भी होती है. मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिये टीका अवश्य लगवाना चाहिए. मच्छरों से बचाव को लेकर शाम के समय पूरे बदन के कपड़े जरूर पहनाया चाहिए. खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए. पीने के लिए केवल उबले हुए या साफ पानी का उपयोग करने के साथ साथ आस-पास सफाई व घर के आसपास पानी जमा न होने देना चाहिए. शिक्षक मनोज जायसवाल, संजीव साह, शिक्षिका मालती टुडू, ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, शीतल कुमारी, तबस्सुम आरा, गौरी कुमारी, विष्णुदेव रॉय, सोनू कुमार उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >