मैट्रिक परीक्षा: सोशल सायंस की परीक्षा के बाद खुश दिखे छात्र-छात्राएं

मैट्रिक परीक्षा: सोशल सायंस की परीक्षा के बाद खुश दिखे छात्र-छात्राएं

– चौथे दिन की परीक्षा में 29608 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित- 593 ने छोड़ी परीक्षा कटिहार मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में ली गयी. शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने सोशल सायंस विषय की परीक्षा दी. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 30201 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. 29608 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. परीक्षा के चौथे दिन 593 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. परीक्षा के चौथे दिन भी निगरानी अत्यधिक रहने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल करने का मौका नहीं मिला. प्रशासनिक अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा परीक्षा संचालन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल पदाधिकारी ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा भी लिया. परीक्षा समाप्ति के बाद समाहरणालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन में वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका को पहुंचा दिया है. उत्तर पुस्तिका का बार कोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी जारी है. डीईओ राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा चौथे दिन ली गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा ली जा रही है. परीक्षा के चौथे दिन सोशल सायंस विषय होने की वजह से परीक्षार्थियों में थोड़ी घबराहट कम थी. हालांकि परीक्षा संपन्न होने के बाद कई परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर अच्छा गया है. परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे. नकल पर कसा गया नकेल मैट्रिक परीक्षा में कड़ी निगरानी होने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल का मौका नहीं मिल रहा है. अधिकारियों ने भी नकल पर नकेल कसे जाने का दावा किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चौथे दिन भी मैट्रिक की परीक्षा जारी रही. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल भी तैनात थे. जबकि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये परीक्षा की निगरानी हो रही थी. साथ ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम व अधिकारी भी जाकर परीक्षा का जायजा लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की मानें तो परीक्षा के चौथे दिन दोनों पाली में 593 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है. प्रथम पाली 15181 में से 14863 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में 318 छात्र छात्राओं ने परीक्षा नहीं दिया. दूसरी पाली में 15020 में से 14745 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस पाली में 275 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शनिवार को छात्र छात्राएं विज्ञान विषय की परीक्षा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >