भाषाई विविधताओं के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

भाषाई विविधताओं के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन कटिहार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में दिनांक 13 से 20 मई 2026 तक भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति रुचि विकसित करना तथा रचनात्मक एवं आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देना था. विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया. विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं में मूल अभिवादन एवं सामान्य बोलचाल के शब्द सिखाये गये. उनमें भारत की भाषाई विविधता के प्रति सम्मान एवं जागरूकता विकसित हुई. इसके अतिरिक्त संगीत, नृत्य एवं नाटक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक एवं जीवंत बना दिया. प्रोजेक्ट के जरिये भागीदारी विद्यार्थियों ने परियोजना निर्माण गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभायी तथा भारतीय भाषाओं एवं संस्कृति से संबंधित सुंदर मॉडल, चार्ट एवं प्रस्तुतीकरण तैयार किये. शिविर के अंतर्गत आयोजित फूड फेयर में विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया, जिसने ””एक भारत श्रेष्ठ भारत”” की भावना को सशक्त किया. कैंप में सभी का मिला सहयोग विभिन्न मनोरंजक खेल एवं समूह गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिनसे विद्यार्थियों में टीम भावना, सहयोग एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ. पूरे शिविर का संचालन एवं पर्यवेक्षण अंग्रेजी के स्नातकोत्तर शिक्षक रणवीर मिश्र के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. विद्यालय के प्राचार्य ने सभी शिक्षकों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए इस शिविर को अत्यंत सफल बताया तथा विद्यार्थियों को भारत की भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >