कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर जिले के उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया अवधि में विस्तार किया है. अब छात्र-छात्राएं 18 मई तक आवंटित प्लस टू विद्यालय में अपना नामांकन करा सकते है. निर्धारित तिथि तक समिति की ओर से जारी प्रथम सूची के आधार पर छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकेंगे. जिले में करीब 260 उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में नामांकन लिया जायेगा. जिसमें सीटों की संख्या 25 हजार से अधिक है. समिति की ओर से कहा गया है कि प्लस टू स्कूल के प्रधानाचार्य प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची ओ एफएफएसएस वेबसाइट पर प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट करेंगे. अपडेट करने की अंतिम तिथि 19.05-2026 निर्धारित है. जबकि छात्र-छात्राएं नामांकन के बाद स्लाइड अप की प्रकिया के लिए ऑनलाईन आवेदन 18 मई तक कर सकेंगे. प्रधानाध्यापक व कर्मी रहेंगे उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी व विद्यालय के प्रधानाध्यापक को लिखे पत्र में संयुक्त सचिव ने कहा है कि ओएफएसएस के माध्यम से इंटर कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे. प्राप्त आवेदन पत्रों पर विद्यार्थियों द्वारा उनके माध्यमिक कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंक प्रतिशत, उनके आरक्षण कोटि व उनके द्वारा चयनित संस्थान एवं संकाय के विकल्प के आधार पर इंटर कक्षा में नामांकन किया जाना है. प्रतिदिन नामांकित विद्यार्थियों की विवरणी को अगले दिन अनिवार्य रूप से ओएफएसएस पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही गयी है. नामांकन अवधि में सभी इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानध्यापक व सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों को उपस्थित रहने पर जोर दिया गया है. ताकि इन विद्यार्थियों के नामांकन संबंधित सभी कार्य पूरा किया जा सके.
मिशन एडमिशन: 11 वीं कक्षा में छात्र-छात्राएं अब 18 मई तक लेंगे नामांकन
मिशन एडमिशन: 11 वीं कक्षा में छात्र-छात्राएं अब 18 मई तक लेंगे नामांकन
