वट सावित्री पूजा को लेकर शहर में लगा भीषण जाम, लोग हुए परेशान

वट सावित्री पूजा को लेकर शहर में लगा भीषण जाम, लोग हुए परेशान

कटिहार वट सावित्री पर्व की तैयारी को लेकर शुक्रवार को शहर में खरीदारी की ऐसी भीड़ रही कि पूरा शहर जाम की समस्या से कराह उठा. दोपहर के समय शहर के न्यू मार्केट में खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. जबकि शाम होते-होते यह भीड़ चार गुना बढ़ गयी. बाजार में ऐसी भीड़ हो गई कि जाम से लोग कराह उठे. यातायात पुलिस भी जाम की समस्या को दूर करने में नाकाम सी हो गयी. शहर के शिव मंदिर चौक पर शाम होते-होते लोगों का ऐसा हुजूम खरीदारी के लिए उमरा कि देखते ही देखते पूरा सड़क के दोनों तरफ बाइक, कार, टोटो की लंबी लाइनें लग गयी. पैदल चलने वाले लोगों को भी पैदल चलना मुश्किल हो गया. दरअसल पूजा को लेकर बाजार के सड़क किनारे पर भी कई अस्थाई दुकानदार अपनी दुकान सजा लिए थे. सड़क का चौड़ीकरण सिकुड़ गया. ऊपर से खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ और आने जाने वाले वाहनों के कारण जाम की समस्या लगती रही. ट्रैफिक पुलिस रह रह कर जाम छुड़ाते और कुछ देर के बाद फिर जाम की समस्या लग जाती. वाहनों के हॉर्न से पूरा शहर गूंजता रहा. जाम में फंसे लोग वाहनों के हॉर्न से लोगों के सर दर्द का कारण बन गये. वाहनों को साइड नहीं मिलने से तू- तू, मैं- मैं की भी स्थिति बनती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >