– विधायक संगीता देवी ने शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बारसोई प्रखंड के आबादपुर हाई स्कूल में विधायक संगीता देवी की उपस्थिति में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक इकबाल हुसैन कर रहे थे. बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, छात्र-छात्राओं की समस्याओं तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. हाल ही में बच्चों के नामांकन में आ रही कठिनाइयों को गंभीरता से उठाया गया. विधायक संगीता देवी ने बताया कि शिक्षा मंत्री से वार्ता कर वर्तमान 216 सीटों में वृद्धि कराई गई है. ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को नामांकन का अवसर मिल सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हर बच्चे को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, उत्साह एवं अनुशासन की सभी ने सराहना की. विधायक ने विद्यालय परिवार, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में समाजसेवी सपन कुमार साह, मिहिर मुखर्जी, गौतम मोदक, रामनाथ पांडे, अब्दुल खालिद, अलख मुखर्जी, दीपक शाह, चंदन चौधरी, शिक्षक नागमणि, अमर कुमार, तस्लीमुद्दीन, मुस्ताक हुसैन, गीता सिन्हा, प्रियंका कुमारी, अरशद आलम, सद्दाम हुसैन, एजाज हुसैन, देवजीत दास, अभिषेक कुमार सिंह सहित विभिन्न शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे.
बारसोई के आबादपुर हाई स्कूल में समीक्षात्मक बैठक
बारसोई के आबादपुर हाई स्कूल में समीक्षात्मक बैठक
