छात्रावास में छात्र का टूटा पांव

छात्रावास में छात्र का टूटा पांव

कुरसेला नगर पंचायत क्षेत्र के टेंगरिया कुरसेला के एक निजी एमके छात्रावास में छह वर्षीय लड़का का पांव टूट गया. छात्र का पांव छात्रा वास में किसी लड़के ने खेल में लड़ाई के बीच मचोड़ दिया था. जिससे छात्र का पांव टूट गया. पांव टूटे घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. सीएचसी में घायल छात्र का उपचार बाद विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पांव टूटने वाला घायल छात्र गौरव कुमार (06) पिता सोमन यादव थाना क्षेत्र के खेरिया यादव टोला का निवासी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >