फलका
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के आगामी चार जून को कोढ़ा फलका आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में फलका में वसीम के आवासीय परिसर में प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद ने की. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं किशनगंज प्रभारी प्रेम राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.फलका में कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

फलका में कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति
Copied link
फलका में वसीम के आवासीय परिसर में प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई