32 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

32 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

प्रतिनिधि, कोढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा में 32 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. उक्त बातों की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने शुक्रवार को दी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि परिवार जन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में 32 महिलाओं ने बंध्याकरण को लेकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया. रजिस्ट्रेशन उपरांत सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के बाद डॉ पंकज कुमार सिंह ने बंध्याकरण ऑपरेशन किया. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं अपने-अपने पोषक क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >