कटिहार. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आगामी त्योहार व सर्दियों के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार रेल मंडल से 19 सितंबर से दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में चार जोड़ी स्पेशल स्टीम व डीजल राइड्स तथा चार स्पेशल डीजल जॉयराइड्स ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. उक्त बातों की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि इस पीक सीजन में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल डीएचआर में हजारों स्थानीय और विदेशी पर्यटक आते हैं. ट्रेन संख्या 02542 दार्जिलिंग-कार्सियांग फेस्टिवल स्पेशल स्टीम राइड 20 सितंबर से एक नवंबर तक प्रति शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन दार्जिलिंग से 09:10 बजे चलेगी और कार्सियांग 13:20 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 02543 कार्सियांग-दार्जिलिंग फेस्टिवल स्पेशल स्टीम राइड 21 सितंबर से दो नवंबर तक प्रति रविवार को चलेगी. यह ट्रेन कार्सियांग से 12:00 बजे चलेगी और दार्जिलिंग 17:02 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 02544/02545 कार्सियांग-महानदी-कार्सियांग सनसेट स्पेशल स्टीम राइड 20 सितंबर से एक नवंबर तक प्रति शनिवार को चलेगी. ट्रेन संख्या 02544 कार्सियांग से 15:30 बजे खुलेगी और महानदी 16:30 बजे पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 02545 महानदी से 16:50 बजे खुलेगी और कार्सियांग 17:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 02552/02551 कार्सियांग-महानदी-कार्सियांग सनराइज स्पेशल स्टीम राइड 21 सितंबर से दो नवंबर तक प्रति रविवार को चलेगी. ट्रेन संख्या 02552 कार्सियांग से 07:15 बजे खुलेगी और महानदी 08:15 बजे पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 02551 महानदी से 08:40 बजे खुलेगी और कार्सियांग 09:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 02553/02554 सिलीगुड़ी जंक्शन-रंगटंग-सिलीगुड़ी जंक्शन टी, टिंबर स्पेशल डीजल राइड 19 सितंबर से दो नवंबर तक प्रति शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. ट्रेन संख्या 02553 सिलीगुड़ी जंक्शन से 12:00 बजे खुलेगी और रंगटंग 13:15 बजे पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 02554 रंगटंग से 16:15 बजे खुलेगी और सिलीगुड़ी जंक्शन 17:30 बजे पहुंचेगी. 20 सितंबर से पांच जनवरी 2026 तक प्रतिदिन चार स्पेशल डीजल जॉयराइड ट्रेनें चलेंगी. ये ट्रेनें दार्जिलिंग और घूम स्टेशनों के बीच संचालित होंगी. तीन फर्स्ट क्लास कोचों के संयोजन के साथ ये ट्रेनें चलेगी. ट्रेन संख्या 52592 दार्जिलिंग-घुम-दार्जिलिंग मॉर्निंग डीजल जॉयराइड की सेवा 20 सितंबर से जारी रहेगी. यह ट्रेन दार्जिलिंग से 07:15 बजे खुलेगी और घूम 08:00 बजे पहुंचेगी तथा घूम से 08:20 बजे रवाना होकर दार्जिलिंग 08:50 बजे वापस पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
