बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के निस्ता पंचायत के महादलित टोला में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर टोला हर परिवार हर सेवा के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था. अबतक इन सेवाओं से वंचित थे. विकास शिविर में कार्यपालक सहायक, पीआरएस, आवास सहायक सहित स्वच्छता पर्यवेक्षक, एएनएम आशा कार्यकर्ता ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही सुना और यथासंभव समाधान किया. लोगों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण योजना, कृषि सहायता, छात्रवृत्ति योजनाएं, आवास योजना से जुड़ी कई सुविधाएं प्रदान की गयी. शिविर की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम रही. मौके पर स्थानीय मुखिया अख्तर आलम ने कहा कि सरकार की यह पहल समाज के सबसे पिछड़े वर्ग तक विकास की रौशनी पहुंचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
