एसपी ने रेतिक परेड का किया निरीक्षण

एसपी ने रेतिक परेड का किया निरीक्षण

कटिहार पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का आयोजन एसपी के नेतृत्व में कर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. एसपी शिखर चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र में आयोजित ऋतिक परैड का नेतृत्व किया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे. एसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. इस रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता सुनिश्चित करना है. परेड के दौरान शारीरिक फिटनेस, पुलिसकर्मियों को दौड़ एवं विभिन्न ड्रिल के माध्यम से शारीरिक रूप से सक्षम बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया. वर्दी, स्वच्छता एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया. जिसमें टोलीवार ड्रिल कर पुलिस बल में समन्वय एवं सामूहिक कार्य क्षमता को मजबूत किया गया. इसके साथ ही, पुलिस केंद्र कटिहार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक व आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी नियमित रूप से दिया जा रहा है. जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >