एसपी ने फलका थाना का किया निरीक्षण, गस्ती में तेजी लाने का दिया निर्देश

एसपी ने फलका थाना का किया निरीक्षण, गस्ती में तेजी लाने का दिया निर्देश

फलका एसपी वैभव शर्मा ने फलका थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान वैभव शर्मा ने थानाध्यक्ष को गस्ती में तेजी लाने व लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल मौजूद थे. पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांड, सीसीटीएनएस, दागी पंजी, हाजत व मालखाना समेत विभिन्न पंजी का अवलोकन किया. अवलोकन के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान बेहतर अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर दिशा निर्देश दिया. सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये. पुलिस कप्तान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी पंजी संतोषजनक पाया गया है. उन्होंने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि थाना में आगंतुक पंजी अपडेट रखने तथा लंबित कांडों का अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिये गये. इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष शादाब, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, कुंदन पटेल, राजू कुमार, ब्रजेश झा, पूजा कुमारी सहित थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >