एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग

एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग

– कांड निष्पादन व बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिया आवश्यक निर्देश कटिहार जिले में अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर शनिवार को एसपी शिखर चौधरी ने अपने वेश्म में क्राइम मीटिंग आयोजित की. हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं लूट, हत्या जैसी घटनाओं की समीक्षा किए. कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी का निर्देश दिए. बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर सभी थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिए.साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध संबंधित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सीसीटीएनएस एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई. मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर बंगाल सीमा से सटे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान एवं मादक पदार्थ विक्रेता, तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिए. एसपी ने गंभीर मामलों हत्या दुष्कर्म जैसे मामलों में डायरी एवं चार्जशीट समय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए. अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ वन अभिजीत सिंह, सदर एसडीपीओ 2 रंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदुलता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन,पुलिस उपाधीक्षक साइबर राम-कृष्णा, मनिहारी एसडीपीओ, बारसोई एसडीपीओ,परि. पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >