कट्टा संग ससुराल में हंगामा करने में दामाद गिरफ्तार

कट्टा संग ससुराल में हंगामा करने में दामाद गिरफ्तार

आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत की गोसाईपुर गांव में एक दामाद कट्टा लेकर ससुराल में बवाल कर रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्राणपुर थाना क्षेत्र के सोंधा घाट मंझेली गांव के मसरीकुल हक 32 वर्ष पिता सनाउल्लाह आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित सीतलपुर पंचायत के गोसाईपुर गांव अपने ससुराल में आकर कट्टा लेकर साली तथा ससुराल वाले के साथ जान मारने की कोशिश में आजमनगर थाना में साला के द्वारा मामला दर्ज कराया. बुधवार को करीब 3:00 बजे मसरीकुल हक ससुराल आकर हंगामा कर रहा था. साली की कनपटी में कट्टा सटाकर डराने धमकाने तथा जान से मारने की कोशिश कर रहा था. घर के कुछ लोग वहां जुट गये. मसरीकुल को पकड़ने में सफल हो गया. कट्टा के साथ मसरीकुल को पकड़ कर ससुराल वालों के द्वारा आजमनगर थाने के पुलिस के हवाले कर दिया. आजमनगर पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कांड संख्या 98/26 दर्ज करते हुए मसरीकुल को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >