सालमारी में सोलर लाइट खराब, परेशानी

सालमारी में सोलर लाइट खराब, परेशानी

– संवेदक को करना है रखरखाव, पर इस ओर नहीं दिया जा रहा ध्यान बलिया बेलौन सालमारी में जगह जगह बिजली पोल में सोलर लाइट तो लगा, लेकिन शाम होते ही 30 मिनट के लिए जलता है. रात भर अंधेरा छाया रहता है. बिहार सरकार द्वारा प्रदेश भर में गांव की गलियों और मुख्य सड़कों को रोशन करने के उद्देश्य से सोलर लाइट लगाई गई थी. लेकिन रख-रखाव नहीं किये जाने के कारण खराब पड़ा है. मरम्मत में संवेदक कोई ध्यान नहीं दे रहा है. देर शाम से हीं लाइट बंद हो जाने से गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं. राज्य सरकार ने गांव की गलियों एवं सड़कों को रोशन करने के उद्देश्य से आमलोगों को सुविधा मिल सके अंधेरे में नहीं चलना पड़े. सरकार ने बड़े स्तर पर सरकारी खजाने से राशि खर्च कर पंचायत के माध्यम से सोलर लाइटें लगायी. संवेदक द्वारा लाइट लगायी गयी. समय-समय पर इसकी देखभाल नहीं होने से खराब हो गयी है. जबकि राज्य सरकार द्वारा लाइट लगाने वाले संवेदक को इसके रख-रखाव को लेकर भी राशि दी गयीई है. राशि का रखरखाव पर उचित खर्च नहीं होने की स्थिति में दिनों-दिन और खराब होती जा रही है. लोगों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद जलता है और आधे घंटे में बंद हो जाता है. इसके रखरखाव पर संवेदक ध्यान नहीं दे रहा है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट रख-रखाव की कमी के कारण खराब हो चुकी हैं. स्थानीय मुखिया काजमी खातून ने कहा सोलर लाइटें जो लगाई गई हैं. उसके रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी संवेदक की है. उनको कई बार खबर दी गयी है. कई जगह से शिकायतें आ रही हैं कि सोलर नहीं जल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >