देशी-विदेशी शराब के साथ तस्कर धराया, जेल

गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया.

आबादपुर. गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में मंगलवार को आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में आबादपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चापाखोर पंचायत स्थित बाजिदपुर ग्राम से एक व्यक्ति को दो कार्टून शराब के साथ धर दबोचा है. धरा गया व्यक्ति पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब छिपा कर ले आ रहा था. मौके से उसके पास से कार्टून में मौजूद कुल 24 लीटर बंगाल निर्मित देशी शराब एवं 11.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. बरामद शराब की कुल मात्रा 35.5 लीटर है. युवक की पहचान मंजूर आलम-पिता हामिद अली, साकिन नूरगंज थाना क्षेत्र चांचल के रूप में हुई है. उस पर मद्य निषेध एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >