बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए फुटानी चौक, मीनापुर से 15 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से उसकी बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फुटानी चौक के समीप एक व्यक्ति बाइक से विदेशी शराब लेकर गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संबंधित स्थल पर घेराबंदी की. जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिष्णु कुमार मंडल 30 वर्ष, रोहिया थाना सालमारी निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
बलिया बेलौन में विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बलिया बेलौन में विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
