कटिहार/मनिहारी. एसपी के निर्देश पर मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 05.40 ग्राम स्मैक, एक लाख 23 हजार 570 नगद, तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं एल्युमिनियम फॉयल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, मनिहारी थानाध्यक्ष को मादक पदार्थ विक्रेता की इनपुट मिली. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के नयाटोला वार्ड दो में छापेमारी की. इस क्रम में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी में भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग पकड़ा. इसके बाद आरोपी की तलाशी लिया गया तो इस क्रम में 05.40 ग्राम स्मैक, एक लाख 23 हजार 570 रुपये, तीन इलेक्ट्राॅनिक तराजू एवं एक डब्बा एल्युमीनियम फाॅयल बरामद किया गया. तत्पश्चात पुलिस ने अभियुक्त दीपक कुमार उम्र-22 वर्ष पिता लालू महतो, नया टोला वार्ड दो थाना मनिहारी निवासी के विरुद्ध एनटीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
5.40 ग्राम स्मैक व 1.23 लाख कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार
05.40 ग्राम स्मैक, एक लाख 23 हजार 570 नगद, तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं एल्युमिनियम फॉयल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
