40 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

40 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर 40 लीटर देसी जुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन देव ऋषि निवासी डुमरिया बिशनपुर को गुप्त सूचना पर उनके घर से 40 लीटर देसी गुर जावा के चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. लंबे समय से शराब का कारोबार करते चले आ रहे थे. शराब पीने के आरोप में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया एवं एक वारंटी को भी गिरफ्तार करते हुए बुधवार को चारों आरोपित को मेडिकल जांच के बाद न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया. उक्त मामले की जानकारी मनसाही थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >