कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नबाबगंज मिल्की मोड़ के समीप बाइक सवार से 36 लीटर देशी शराब के साथ तस्करी के दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. तस्करी प्रयोग में लाये गये बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. शराब तस्करी के गिरफ्तार आरोपितों में सिंटु कुमार चौधरी ग्राम टिकापट्टी चांदपुर थाना पोठिया कटिहार व सूरज कुमार मंडल ग्राम टिकापट्टी नगर टोला थाना टिकापट्टी जिला पूर्णिया शामिल है.
36 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
36 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
