कटिहार कटिहार आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर एक तस्कर को 22 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी के नेतृत्व में कटिहार परफार्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक युवक पर आरपीएफ को संदेह हुआ तथा उसके समानों की सघनता से तलाशी ली गयी. जिस क्रम में उसके बैग से 22 बोतल कुल 12 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इसके पश्चात आरपीएफ ने आरोपित लोहा साह पिता सिकंदर साह, गोगरी, जमालपुर थाना खगड़िया निवासी को गिरफ्तार कर उसे कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.
22 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
22 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
