20.835 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक बाइक से विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

कटिहार के प्रतिनिधि के अनुसार

रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक बाइक से विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी के निर्देश पर रौशना थाना पुलिस कटिहार बंगाल सीमा पर महानंदा पुल के समीप बने चेक पोस्ट पर पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चला रखी थी.

इसी दौरान एक बाइक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ. चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल ने उसे रोकते हुए उसकी गाड़ी की तलाशी ली. जिस क्रम में उसकी गाड़ी से 20.835 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते हैं पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

इस संदर्भ में रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सौरभ कुमार पासवान पिता जयप्रकाश पासवान बालू टोला फसिया थाना नगर निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >