कटिहार प्राणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक बाइक चालक को 20.335 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को से न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार को सूचना मिली कि बंगाल की ओर से एक तस्कर शराब लेकर प्राणपुर की ओर आ रहा है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर प्राणपुर पलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक चालक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो 20.335 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत तस्कर कृष कुमार पिता मनोज चौधरी डेहरिया नया टोला निवासी थाना के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई है.
20.335 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
20.335 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
