12.375 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

12.375 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के बेलगच्छी बाबा घाट के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर अमदाबाद पुलिस ने 12.375 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिला कि पश्चिम बंगाल से अमदाबाद थाना क्षेत्र के बेलगच्छी बाबा घाट होकर विदेशी शराब लेजाया जा रहा है. मनिहारी थाना क्षेत्र के मदारी चौक निवासी विकास यादव को बेलगच्छी बाबा घाट से 12.375 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शराब के साथ गिरफ्तार विकास यादव पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एसआई रंजीत कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >