कटिहार आजमनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आजमनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक बाइक से भरत चौक की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ भरत चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बाइक की तलाशी में100 लीटर देसी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर छबीलाल विश्वास पिता पतलू विश्वास, नया टोला पस्तिया थाना आजमनगर निवासी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्कर की बाइक जब्त कर ली. थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
100 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
100 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
