जनता दरबार में नौ मामलों में छह का किया निष्पादन

जनता दरबार में नौ मामलों में छह का किया निष्पादन

समेली अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में सीओ प्रियरंजन कुमार ने आमलोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. नौ मामलों की समीक्षा की गयी. चार मामले पूर्व से लंबित थे. पांच नए आवेदन प्राप्त हुए. सुनवाई के दौरान छह मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया. शेष छह मामलों को आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया के लिए लंबित रखा है. सीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाय. कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान करना है. जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित विभिन्न प्रकार के मामले सामने आये. सीओ प्रियरंजन कुमार, पोठिया अपर अध्यक्ष अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी उपेंद्र मिश्रा, लिपिक उमेश पंडित, डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार सहित कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >