पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर छह व सदस्य पद पर 15 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर छह व सदस्य पद पर 15 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

फलका प्रखंड के मोरसंडा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गयी. नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष पद के दो तथा सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. अंतिम दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राही खातून, शेफुद्दीन ने अपना नामांकन पर्चा भरा. जबकि सदस्य पद के ईबीसी कोटे से भोला मेहता ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय में हलचल बनी रही और समर्थकों की भीड़ देखी गयी. बीडीओ सन्नी सौरभ ने बताया कि मोरसंडा पैक्स चुनाव के लिए शुक्रवार व शनिवार को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए कुल छह अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. सदस्य पद के लिए कुल 15 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है. सदस्य पद के लिए अनारक्षित श्रेणी में छह, ईबीसी में पांच, बीसी में एक तथा एससी श्रेणी में तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. सभी नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 और 10 मार्च को की जायेगी. जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण शुरू होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >