मनिहारी अनुमंडल को जिला का दर्जा दिलाने को हस्ताक्षर अभियान चला

मनिहारी अनुमंडल को जिला का दर्जा दिलाने को हस्ताक्षर अभियान चला

मनिहारी मनिहारी अनुमंडल को जिला का दर्जा देने की मांग तेज हो गयी है. नागरिक संघर्ष समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. मनिहारी को जिला बनाने से क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधा, विकास कार्यों में तेजी, शिक्षा–स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा आमलोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त होगा. यह मांग पूरी तरह जनहित व क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी हुई है. नागरिक सघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हारून रशीद, कारण मानस, शेख सियाज, अशोक कुमार सर्वोदय समाज कटिहार, अरुण महतो, जसीम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >