शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण, दवा खिलाकर कराया गर्भपात, पीड़िता ने लगायी गुहार

शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण,

कदवा. कदवा थाना में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने को लेकर एक लड़की ने आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित लड़की ने कहा है कि उसके गांव के ही एक लड़के से माेबाइल के माध्यम से उसे प्यार हो गया था. उस लड़के ने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता रहा. इसी बीच वह गर्भवती हो गयी. गर्भवती होने की बात जानकर लड़के ने उसे गर्भपात होने की दवाई किसी निजी क्लिनिक से लेकर खिला दिया. दवाई खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद उसने घर वालों को घटना की जानकारी दी. इधर लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया है. बाद में उसने कदवा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस संदर्भ में कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि इस आवेदन के आलोक में जांच कर समुचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >