कवच परियोजना के तहत रंगाकोल में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का आगाज

कवच परियोजना के तहत रंगाकोल में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का आगाज

– किशोरियों को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर फलका प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के रंगाकोल गांव में बुधवार को समग्र शिक्षण व विकास संस्थान द्वारा संचालित कवच परियोजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया. केंद्र का उद्घाटन बीडीओ सन्नी सौरभ व अंजना देवी ने फीता काटकर किया. मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिन्हा सहित कई ग्रामीण व संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सन्नी सौरभ ने कहा कि आज के समय में किशोरियों एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है. कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा तथा समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ायेगा. संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान (एसएसईवीएस) शिक्षा, कौशल विकास, बाल संरक्षण तथा आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है. संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >