– पूर्व भी जिले में कई सड़क हादसों ने कई परिवार को रूलाया, एक साथ आधा दर्जन से अधिक जिंदगियां तक लील ली नीरज, कटिहार बीते दो दिन पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरगंज के समीप बेलगाम ट्रक ने एक बाइक सवार तीन लोगों को सीधी टक्कर मार दी थी. जिसमें तीनों युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. जबकि शनिवार को एक भयावह सड़क हादसा ने 13 लोगों की जान लील लिया. इस हृदय विदारक घटना ने कई परिवारों को अनाथ तो कई परिवार के कमाने वाले को छीन लिया. अब सवाल यह उठता है कि आखिर सड़कों पर बड़ी वाहन कब तक मौत बांटते रहेगी. जिले में चालकों पर जिला प्रशासन का किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं होना यह सबसे बड़ी बेबसी है. जिस कारण वाहन सड़कों पर मौत बांटते चलती है. इन प्रकरण में जिला प्रशासन की अहम भूमिका है. सर्वप्रथम वाहनों की गति नियंत्रण, सड़क अतिक्रमण, ओवरलोडिंग, नशे में चालक का होना एवं सबसे बड़ी बात राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर जुगाड़ गाड़ी एवं ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन जारी रहता है तथा जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई रहती है. जिले की यह पहली घटना नहीं है, कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में ही ऑटो व ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत जबकि कोहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के समीप ही दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई थी. ऑटो व ट्रक की टक्कर में सात की मौत कोढ़ा के डिघड़ी में ट्रक वह ऑटो की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. ट्रक ने जिस प्रकार ऑटो के परखच्चे उड़ा दिये उससे यह प्रतीत होता है कि ट्रक की गति 70 – 90 किलो मीटर प्रति घंटों होगी स्कॉर्पियो व ट्रक की टक्कर में छह लोगों की गयी थी जान 22 फरवरी 2021 को कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल एनएच 31 पर ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर में छह लोगों की जान चली गयी थी. चालक उक्त् वाहन में फंसे तड़पता रहा, लेकिन मौत उपरांत ही उसकी बॉडी गैस कटर से काटकर पुलिस ने निकाली थी. इस घटना पर पीएम ने संवेदना व्यक्त् की थी. ऑटो व ट्रक की पांच लोगों की हुई थी मौत 22 फरवरी को कुरसेला थाना क्षेत्र के खैड़ा मोड़ के समीप ऑटो व ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी थी. ट्रक व मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की हुई थी मौत एनएच 31 बखरी मोड़ के समीप 407 मिनी ट्रक व अनियंत्रित ट्रक में हुई टक्कर के कारण दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि एक की मौत इलाज के क्रम में अस्पताल में हुई थी. कार व ट्रक में हुई टक्कर में चालक सहित चार की मौत कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक एन एच 31 के समीप विपरित दिशा से आती एक ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी. कार में सवार कार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी थी. दो ट्रक की टक्कर में चालक सहित छह मजदूरों की मौत कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया के समीप दो ट्रकों की आमने सामने भीषण टक्कर में ट्रक चालक सहित छह मजदूरों की मौत हो गयी थी. स्कूल बस को मारी थी टक्कर, दो बच्चे सहित चार की मौत वर्ष 2015 में कुसरेला थाना क्षेत्र के ढावा सुतारा होटल के समीप एक स्कूली बस को टक्कर के कारण बस में सवार दो बच्चे सहित दो अन्य की मौत हो गयी थी.
इसके पहले भी हुई कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने नहीं ली सबक
इसके पहले भी हुई कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने नहीं ली सबक
