प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन के प्रांगण में किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बीएओ कामेश्वर प्रसाद राम ने बताया कि बिहार सरकार ने किसानों के हित में दर्जनों योजना चलाई जा रही है. किसान जानकारी के अभाव में इनका लाभ से वंचित है. जिसको लेकर किसान सलाहकार समिति की बैठक किया गया. मुख्य रूप से बताया गया कि, किसान फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड नहीं बना रहे हैं. इनको डर लग रहा है, कि मेरा नाम राशनकार्ड से हट जायेगा. जिसमें साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. दोनों में नाम रहेगा. राशन कार्ड लाभ के साथ किसान कार्ड का भी लाभ मिलेगा. इस मौके पर किसान सलाहकार समिति सदस्य निर्मल यादव, शिव कुमार, रंजीत सिंह, रीना देवी के साथ कई सदस्य मौजूद थे.
बैठक में किसान सलाहकारों को दिये कई निर्देश
बैठक में किसान सलाहकारों को दिये कई निर्देश
