उम्मीदें 2026: अस्तित्व में आ सकती हैं कई अधूरी परियोजनाएं, जिलेवासियों को मिलेगा लाभ

उम्मीदें 2026: अस्तित्व में आ सकती हैं कई अधूरी परियोजनाएं, जिलेवासियों को मिलेगा लाभ

कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को नूतन वर्ष 2026 के पहले दिन लोग अपने- अपने हिसाब से सेलिब्रेट किया है. कई खट्टे मीठे यादों को लेकर जिलावासी 2025 को विदा किया. इस बीच लोगों को उम्मीद जगी है कि 21 वीं सदी का यह 26 वां साल में जिले के विकास को नया आयाम मिलेगा. लोगों को उम्मीद है कि जिले के विकास में नया अध्याय जुड़ेगा. आधे अधूरे पड़े विकास परियोजनाओं का काम भी पूरा हो सकेगा. उल्लेखनीय है कि जिले में कई ऐसी बड़ी बड़ी परियोजना अस्तित्व में आने के बाद भी उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. राज्य सरकार समग्र विकास के उद्देश्य सभी तबकों के लिए योजनाएं चलाती है. उम्मीद है कि नए साल में अधूरी योजनाएं पूरी होगी. कटिहार को मिलेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इस नये साल में कटिहार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिलेगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष के जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रगति यात्रा के दौरान कटिहार आये थे. तब उन्होंने कटिहार को कई सौगात दिया था. अब उसपर काम शुरू हो गया है. उन घोषणाओं में स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित करने की घोषण भी शामिल है. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए खेल विभाग ने 28 करोड़ की राशि स्वीकृत की है. जिसपर काम शुरू हो गया है. स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के रूप में कटिहार जिला मुख्यालय में स्थित राजेन्द्र स्टेडियम को विकसित किया जायेगा है. इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसे आउटडोर खेल के साथ- बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कबड्डी, बास्केटबॉल, कराटे, कुस्ती, शतरंज, टेबुल टेनिस जैसे इंडोर खेलों के लिए आधारभूत संरचना का विकास व निर्माण कर खिलाड़ियों को बेहतर मंच व सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा. जिससे की कटिहार जिला से खेल के विभिन्न विधाओं में पारंगत होकर खिलाडी राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर सके. शिक्षा भवन बनाने की दिशा में होगी पहल जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के अलावा शिक्षा विभाग द्वारा बिहार शिक्षा परियोजना, मध्याह्न भोजन योजना, शिक्षा स्थापना, साक्षरता का कार्यालय अलग-अलग भवन में संचालित हो रहा है. इनमें से मध्याह्न भोजन योजना एवं बिहार शिक्षा परियोजना व प्रारंभिक शिक्षा का कार्यालय मोटी रकम के किराये पर चल रहा है. जबकि शेष अन्य कार्यालय दूसरे विभागों के भवन में किसी तरह संचालित हो रहा है. शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकांश स्थानीय कार्यालय में बुनियादी सुविधा का घोर अभाव है. डीएम के निर्देश पर शिक्षा भवन के लिए जमीन की खोज भी पूरी हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक अब फिर से शिक्षा भवन को लेकर जमीन की प्रक्रिया चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. जिला अतिथि गृह के सामने भूमि चिन्हित की गयी है, जहां शिक्षा भवन का निर्माण होगा. शिक्षा भवन के लिए करीब पांच करोड़ से अधिक की राशि पिछले चार-पांच वर्षो से पड़ा हुआ है. यह सर्वविदित है कि शिक्षा जैसा महकमा को अपना भवन नहीं है. लंबे समय से बगैर भवन के ही इधर-उधर शिक्षा विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि 2026 में शिक्षा महकमा को अपना भवन मिलेगा. सात प्रखंड को मिलेगा नया भवन कटिहार जिला के छह प्रखंडों क्रमशः कटिहार, आजमनगर, कोढ़ा, फलका, बरारी एवं प्राणपुर प्रखंड में प्रखंड सह अंचल को इस साल नया कार्यालय भवन मिलेगा. इसके लिए प्रति प्रखंड 16.62 करोड़ की दर से कुल 99.72 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है. जिसपर काम शुरू होने की प्रक्रिया में है. साथ ही डंडखोरा प्रखंड कार्यालय सह आवासीय परिसर का सौगात भी मिलेगा. इसका निर्माण कराने के लिए 30.74 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. अगले कुछ दिनों में काम शुरू हो जायेगा. माना जा रहा है कि नये साल में काम पूरा हो जायेगा और संबंधित प्रखंड को नया सौगात मिलेगा. स्टेट हाई वे 98 की मिलेगी सौगात कटिहार-बलरामपुर एसएच 98 सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर है. एसएच 98 का चौड़ीकरण करीब 700 करोड़ की लागत से किया जाना है. इस सड़क के निर्माण से जिले के विकास का द्वार खुल जायेगा. व्यापार व रोजगार का भी अवसर बढ़ेगा. यह सड़क आर्थिक गतिविधियों के लिए भी लाइफलाइन की तरह है.उल्लेखनीय है कि एसएच 98 कटिहार को बंगाल से जोड़ती है. इस सड़क से कटिहार से व्यापारी टुनिदिग्घी, रायगंज, मालदा और कोलकाता तक का सफर तय करते है. सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और व्यापार की रफ्तार बढ़ेगी. साथ ही स्थानीय किसान भी बंगाल मंडी तक अपनी फसल आसानी से पहुंचा पाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >