जिला के प्रधान शिक्षकों की बैठक में लिये गये कई निर्णय

जिला के प्रधान शिक्षकों की बैठक में लिये गये कई निर्णय

कटिहार प्रधान शिक्षकों का कटिहार जिला कमेटी की बैठक नीरज नयन आनंद के नेतृत्व में आयोजित हुई. बैठक में प्रधान शिक्षकों को संगठित होने पर एवं प्रधान शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. नीरज आनंद ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधान शिक्षकों का मजबूत संगठन नहीं होने के कारण प्रधान शिक्षकों से जुड़े समस्याओं से संबंधित मुद्दा विभाग तक सटीकता पूर्वक नहीं पहुंच पाता है. जिसके कारण प्रधान शिक्षकों का अभी तक कैडर के अनुरूप मूल वेतन में बढ़ोतरी, स्थानांतरण या पारस्परिक स्थानांतरण संभव नहीं हो पाया है. वेतन संरक्षण प्राप्त होने के बाद भी माह जनवरी में वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है. विशिष्ट शिक्षक से बने प्रधान शिक्षकों को अंतर वेतन राशि का भुगतान नहीं हुआ है. शिफ्टेड विद्यालय के प्रधान शिक्षकों का नीति निर्धारण नहीं हो पाया है. आदि मुद्दों के निराकरण के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द विभाग को मांग पत्र सौंपा जायेगा. इस अवसर पर प्रधान शिक्षक जयप्रकाश, अनीश कुमार, मोहन कुमार साह, नंदकिशोर राम, रश्मि झा, हेमलता कुमारी, संजीब ठाकुर, अनिल कुमार, कुणाल कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >