डंडखोरा. प्रखंड के डंडखोरा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को वरिष्ठ समाजसेवी व राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े रहे गुरु चरण प्रसाद गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया. इस अवसर पर गुरुचरण बाबू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. साथ ही उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी. लोक स्वराज की ओर से आयोजित इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके पारिवारिक सदस्यों व अन्य स्थानीय लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस अवसर पर चर्चा के दौरान कहा कि गुरु चरण बाबू जीवनपर्यंत राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से जुड़े रहे. अपने जीवन काल में आम लोगों की सेवा करना एवं उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति तत्पर रहना उनकी दिनचर्या में शामिल था. इस अवसर पर पंडित दिनेश झा, रुकमणी देवी, हीरा गुप्ता, मीरा देवी, चंदन कुमार गुप्ता, रीना कुमारी, राहुल कुमार, परमानंद मंडल, कुंदन यादव आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
