डंडखोरा प्रखंड के कॄषि भवन में जनगणना के प्रथम चरण को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षक अनिल कुमार, सुनील कुमार झा ने कहा कि आगामी जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होना है. जनगणना में सभी आंकड़े को स्मार्टफोन के माध्यम से एकत्र किया जाना है. मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण और 33 बिंदुओं वाली प्रश्नावली को सही तरीके से भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. भवन व मकान के सूचीकरण करने संबंधित जानकारी विस्तार से दी गयी. भवन व मकान की पहचान करने के साथ साथ सामान्य व संस्थागत परिवार के संबंध में बताया. पर्यवेक्षको को फील्ड में प्रगणकों की गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने की भी टिप्स बतायी गयी. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार ने सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को ससमय प्रशिक्षण में उपस्थित होकर जनगणना कार्य संबंधी जानकारी को बारीकी से समझने को कहा. ताकि कार्य करने के दौरान कोई भी चूक नही हो. प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार अलग-अलग बैचों में संचालित किया जा रहा है. तेरह अप्रैल से प्रांरभ हुआ प्रशिक्षण चार बेचो में संचालित होना है, जो कि 24 अप्रैल तक चलना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में संजय कुमार विश्वास, मनोज जायसवाल, नवीन कुमार पोद्दार, मुरारी प्रसाद यादव, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, तौफीक अहमद, त्रिपुरारी सिंह यादव, अजीत पासवान, कृष्णदेव पोद्दार,,अरुण मंडल, नीरज कुमार, संजीव साह, ज्योति कुमारी, शोभा कुमारी, अनुराधा कुमारी आदि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है. शिक्षक अनिल कुमार साह, संजय विश्वास, शाश्वत कुमार त्रिपाठी प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता को लेकर सक्रिय रहे.
जनगणना 2027: प्रगणक व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का दूसरा बैच प्रारंभ
जनगणना 2027: प्रगणक व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का दूसरा बैच प्रारंभ
