कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र के बावनगंज मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय में भारतीय स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया. तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक उपचार, टीम वर्क तथा आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्काउट और गाइड से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया. जिसमें गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा के तरीके, ध्वज सम्मान और परेड शामिल थे. इन प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों की सराहना की. प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्काउट और गाइड प्रशिक्षण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का समापन, छात्रों में दिखा उत्साह
प्रखंड क्षेत्र के बावनगंज मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय में भारतीय स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया.
