सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में चलायी जा रही योजना की दी जानकारी

सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में चलायी जा रही योजना की दी जानकारी

कटिहार सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में चलायी जा रही योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को पूरी जानकारी दी जायेगी. इसको लेकर शहर के पावर हाउस समीप सुनैना एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट का उद्घाटन लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने किया. इस एजुकेशन ट्रस्ट में सरकार की चलाई जा रही खास करके शिक्षा को लेकर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी जायेगी. सरकार की चलाई जा रही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, शिक्षा लोन, प्लेसमेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी, नर्सिंग, बीएचएम आदि सभी पढ़ाई को लेकर छात्राओं को निशुल्क परामर्श दिये जायेंगे. इस अवसर पर अध्यक्ष सुजाता कुमारी, सचिव मुन्ना कुमार, प्रियंका कुमारी, रिजवान, मुकेश कुमार, हीना परवीन, आरती कुमारी, अर्चना कुमारी आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >