मिरचाईबाड़ी के प्रसिद्ध सर्वमंगला दुर्गा मंदिर में पूजा और आरती का समय जारी, दोपहर में 4 घंटे बंद रहेगा कपाट

Sarvamangala Durga Temple Timings: कटिहार के मिरचाईबाड़ी स्थित प्रसिद्ध सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मां भगवती की आराधना के लिए नया समय सारणी (टाइम टेबल) निर्धारित किया गया है. अगर आप भी माता के दर्शन और सामूहिक आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो मंदिर जाने से पहले यह समय नोट कर लें.

Sarvamangala Durga Temple Timings: कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट: कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी में अवस्थित सुप्रसिद्ध सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भक्तों की सहूलियत के लिए पूजा-अर्चना और आरती का समय निर्धारित कर दिया गया है. इस मंदिर में सुबह और शाम न केवल विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, बल्कि दोनों समय भव्य आरती भी आयोजित होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

सुबह और संध्या 7:00 बजे होगी मां की भव्य आरती

मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सर्वमंगला दुर्गा मंदिर में सवेरे ठीक 7:00 बजे और संध्या 7:00 बजे महाआरती का समय निर्धारित है. जो श्रद्धालु सामूहिक आरती का पुण्य लाभ उठाना चाहते हैं, वे इस निर्धारित समय पर मंदिर परिसर में पहुंच सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनभर के दर्शन और पूजा का समय इस प्रकार तय किया गया है:

  • सुबह का सत्र: सवेरे 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक भक्त मंदिर में जलार्पण और पूजा-अर्चना कर सकते हैं.
  • विश्राम काल (पूजा वर्जित): दोपहर 12:00 बजे से लेकर अपराह्न (शाम) 4:00 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. इस 4 घंटे के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना पूरी तरह वर्जित रहेगी.
  • शाम का सत्र: इसके बाद पुनः अपराह्न 4:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक मंदिर आम श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा के लिए खुला रहेगा.

अलग-अलग पालियों में विद्वान पंडित संभालेंगे कमान

सर्वमंगला दुर्गा मंदिर की ख्याति और महत्ता दूर-दूर तक फैली हुई है. यही वजह है कि यहां न केवल आम दिनों में बल्कि विशेष तिथियों पर सवेरे से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. भीड़ को नियंत्रित करने और धार्मिक अनुष्ठानों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग विद्वान पंडितों को पूजा-अर्चना का विशेष दायित्व सौंपा गया है. मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सारणी का पालन करते हुए ही मां दुर्गा की आराधना करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें.

Also Read: 5 जून से विक्रमशिला पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां, BRO ने तैयार किया पहला बेली ब्रिज, जानें प्रशासन का पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >