बसगाड़ा में महीनों से जमे गंदे पानी की निकासी, सरपंच प्रतिनिधि ने कराई

बसगाड़ा में महीनों से जमे गंदे पानी की निकासी, सरपंच प्रतिनिधि ने कराई

कोढ़ा प्रखंड के बसगाड़ा गांव में लंबे समय से सड़क पर जमा गंदे पानी की समस्या आखिरकार दूर हो गयी. सरपंच प्रतिनिधि शंकर मेहता ने मानवीय पहल दिखाते हुए अपने निजी खर्च से सड़क पर जमे गंदे पानी की निकासी करायी. जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. जानकारी के अनुसार, बसगाड़ा गांव की मुख्य सड़क पर पिछले कई महीनों से नाले का गंदा पानी जमा था. इस कारण राहगीरों व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन बाधित हो रहा था. गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ था. स्थानीय ग्रामीण भुनेश्वर मेहता, करण व्योधा, रुपेश ऋषि, विजय साह एवं सरवन साह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग को सूचना दी गई थी. लेकिन किसी ने इस दिशा में ठोस पहल नहीं की. समस्या जस की तस बनी रही. जिससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही थी. इसी बीच सरपंच प्रतिनिधि शंकर मेहता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं आगे बढ़कर समाधान का निर्णय लिया. उन्होंने अपने निजी खर्च से टंकी मंगवाकर सड़क पर जमा गंदे पानी को निकलवाया और सफाई कार्य करायी. उनके इस प्रयास से कुछ ही समय में सड़क पर जमा पानी पूरी तरह साफ हो गया और आवागमन फिर से सुचारू हो सका. सफाई कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >