सालमारी पुलिस ने होली को निकाला फ्लैग मार्च

सालमारी पुलिस ने होली को निकाला फ्लैग मार्च

बलिया बेलौन एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली, सीओ रिजवान आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में अमन, शांति के वातावरण में होली मनाने की अपील की गयी. आपसी प्रेम भाईचारा का त्योहार है. भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण का प्रतिक है. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर सोमवारी हाट होते हुए सौहरागाछी मोड, कॉलेज चौक सालमारी बाजार का भ्रमण कर लोगों को शांति का संदेश दिया. कहा की होली को लेकर सोशल मीडिया या वाट्स एप में आपत्तिजनक पोस्ट करने से परहेज़ करें. अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर किसी तरह की शिकायत होने पर सूचना पदाधिकारी को देने की सलाह दी गयी. फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी सहित शस्त्र बलों के जवान, हवलदार, चौकीदार आदि शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >