कटिहार आरपीएफ ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से 25 हजार रुपए मूल्य के मोबाइल बरामद कर उसे धारक को सौंप दिया है. ट्रेन नंबर 15708 से आरपीएफ के ड्यूटी स्टाफ ने एक मोबाइल फोन बरामद किया. इसके बाद आरपीएफ ने मोबाइल फोन के मालिक गुल हसन अंसारी से बात किया. इस दौरान गुल हसन ने बताया कि आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से लुधियाना से देवरिया जा रहा था. वह कोच संख्या ए टू में सफर कर रहा था. कानपुर रेलवे स्टेशन पर उसका मोबाइल खो गया. जब ट्रेन कटिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंची और आरपीएफ ट्रेन की चेकिंग कर रहे थे. उसी दरमियान उन्हें मोबाइल मिला. सूचना आरपीएफ निरीक्षक को दिया गया. आरपीएफ ने मोबाइल के दस्तावेज का सत्यापन कर उक्त मोबाइल को गुल हसन के सुपुर्द कर दिया.
खोया मोबाइल आरपीएफ ने धारक को सौंपा
खोया मोबाइल आरपीएफ ने धारक को सौंपा
