– महिला का खीरा रंगते वायरल हुआ था वीडियो कटिहार रेलवे स्टेशन पर सोशल मीडिया में वायरल हुए खीरे को हरे रंग में डूबोकर बेचने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला हॉकर को गिरफ्तार कर लिया है. रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 07 मई को सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद कटिहार ईस्ट पोस्ट की विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई. जांच में यह सामने आया कि स्टेशन परिसर में एक महिला विक्रेता खीरे को हरे खाद्य रंग में डूबोकर ताजा दिखाने के उद्देश्य से बेच रही थी. 08 मई को आरपीएफ ने मामला दर्ज कर छापेमारी अभियान चलाया. वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान फुलबती देवी 65 वर्ष, काढ़ागोला निवासी के रूप में हुई. पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह और एक अन्य महिला खीरे को हरे रंग में डूबोकर बेचती थी. आरोपी महिला को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया है. रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. कटिहार स्टेशन पर अवैध हॉकरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
स्टेशन पर खीरा रंगकर बेच रही महिला को आरपीएफ ने पकड़ा
स्टेशन पर खीरा रंगकर बेच रही महिला को आरपीएफ ने पकड़ा
