आरपीएफ ने रेलवे की ओएचई कैटेनरी तार के साथ आरोपित को पकड़ा

आरपीएफ ने रेलवे की ओएचई कैटेनरी तार के साथ आरोपित को पकड़ा

कटिहार रेलवे की चोरी हुई ओएचई कैटेनरी तार के साथ एक आरोपित को कटिहार आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में आरपीएफ निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि विश्वसनीय स्रोत से रेलवे समान की चोरी करने वाले एक आरोपित की सूचना मिली. एसआई बबलू ने दलन में छापेमारी कर चोरी हुए ओएचई कैटेनरी तारों के एक आरोपित को गिरफ्तार किया. आरोपित मुकीम 38 वर्ष पुत्र शैबुर्रहमान निवासी हथिया दियारा कटिहार, निवासी के विरुद्ध आरपीएफ कटिहार ईस्ट कार्यालय में रेलवे एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरपीएफ अग्रतर कार्रवाई में जुट गई. ईस्ट कार्यालय पोस्ट प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित तार को बेचने जा रहा था, इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया. मामले में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से एक दिन की आरपीएफ हिरासत की मांग की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >